फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Changing weather is taking a toll on people's health.

Sultanpur News: बदलता मौसम लोगों की सेहत पर पड़ रहा भारी

Mon, 01 Sep 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is taking a toll on people's health.
पीएचसी विजेथुआ में मरीज देखते चिकित्सक।
सुल्तानपुर। बदलता मौसम लोगाें की सेहत पर भारी पड़ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश से बुखार और वायरल बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। रविवार को 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2433 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान टायफाइड और मलेरिया की जांच की गई। सबसे ज्यादा मरीज बुखार और खांसी के आए। पीड़ित मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


छुट्टी पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट ने किया इलाज

स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरखीपुर
समय- 11.17 बजे

कुड़वार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरखीपुर में चिकित्सक के छुट्टी पर रहने से फार्मासिस्ट दिनेश प्रताप सिंह और स्टाफ नर्स सनोवर अंसारी ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। बहमरपुर से आए महेंद्र कुमार, रामचंद्र जुकाम, बुखार से पीड़ित थे। बताया कि चिकित्सक न होने से परेशानी हुई, हालांकि फार्मासिस्ट ने जांच कर दवाएं दी हैं। पूरे लेदई निवासी रजनीश वायरल फीवर से पीड़ित थे। दवा के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन

.......
खांसी के साथ आ रहा बुखार


स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विजेथुआ
समय -दोपहर 12.45 बजे


सूरापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में लगे जन आरोग्य मेले में जौनपुर के भैंसौली से आई प्रियंका ने बताया कि तीन दिन से खांसी के साथ बुखार आ रहा है। डाॅक्टर ने जांच कर दवा दे दिया है। ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी है। भवानीपुर से आई तैयबा भी बुखार से पीड़ित थीं। उनकी मां ने बताया कि जांच की गई है। विजेथुआ के 72 वर्षीय साधू ने बताया कि स्किन में इन्फेक्शन है, दवा मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

40 मरीजों का हुआ इलाज, बुखार के मरीज ज्यादा
स्थान- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छीतेपट्टी
समय 2:45 बजे


दोस्तपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीतेपट्टी में 40 मरीजों का इलाज हो चुका था। मुस्तफाबाद कला की परवीन बानो ने बताया कि बुखार व शरीर में दर्द की समस्या थी। डॉक्टर ने जांच कर दवाएं दी। अशोक कुमार, प्रवीण, माया, शिव पूजन भी बुखार से पीड़ित होने पर जांच कराकर दवाएं ली। आयुष डाक्टर देव नारायण निषाद ने बताया कि मौसम में कभी गर्मी तो कभी सर्दी के कारण बुखार होने का खतरा रहता है। मच्छरों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। 15 मरीजों ने शुगर व टाइफाइड का जांच कराया। संवाद

.....


दवा से नहीं मिल रहा आराम
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर

समय- 12:20

धम्मौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला लगा। इलाज कराने आई प्रीती व आसरून ने चिकित्सक को बताया कि दो दिनों से बुखार है। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा के साथ मौसम को ध्यान में रखते हुए संयमित खान-पान की सलाह दी। मेले में पहुंचे मरीज कृष्ण कुमार ने बताया कि दो-तीन दिनों से शरीर में दर्द के साथ बुखार आने से परेशान हैं। दवा खाने के बाद बुखार ठीक हो जाता है, लेकिन असर खत्म होते ही फिर चढ़ जाता है। चिकित्सक ने परीक्षण कराकर दवा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed