{"_id":"64c55502b518eb725800b3fb","slug":"chance-of-light-rain-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-1055-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हल्की वर्षा होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हल्की वर्षा होने की संभावना
Sat, 29 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिलेवासी कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का दंश झेल रहे थे। शनिवार सुबह बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
शुक्रवार देर रात बादल छाए रहे। शनिवार सुबह से ही बूंदाबांदी होने लगी। बूंदाबांदी होने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई। हल्की बारिश होने से किसानों को उम्मीद जगी कि अब फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
दोपहर तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकल आई। धूप निकलने से उमस ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम होते-होते एक बार फिर बादल छा गए और बूंदाबांदी होनी लगी।