फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   chain Snaching

बाइक सवार भाई-बहन से सोने की चेन व नकदी लूटी

Tue, 17 May 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
chain Snaching
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के बहुताबाबा के पास मंगलवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से जा रहे भाई-बहन से सोने की चेन व पांच हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

यह घटना जौनपुर के सरपतहा क्षेत्र के भिवरहां गांव निवासी सौरभ शर्मा और उनकी बहन नीतू शर्मा के साथ हुई। सौरभ अपनी बहन को बाइक से उसकी ससुराल सुल्तानपुर शहर में छोड़ने जा रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे लखनऊ-बलिया मार्ग पर बहुताबाबा के पास सौरभ व नीतू रुके थे। इसी बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। असलहे से धमकाकर बदमाशों ने नीतू के गले से सोने की चेन और सौरभ से पांच हजार रुपयों से भरा पर्स छीन लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सीओ जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज, थानाध्यक्ष मोतिगरपुर व जयसिंहपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके में चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed