फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   certificate

अधिकतम 15 दिनों में देना होगा जन्म प्रमाण पत्र

Thu, 19 Sep 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
certificate
सुल्तानपुर। जन्म प्रमाण पत्र के लिए अब लोगों को अधिकारियों-कर्मचारियों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शासन ने व्यवस्था ऑनलाइन करते हुए प्रमाण पत्र जारी करवाने का कार्य शुरू करा दिया है। साथ ही सुविधा के लिए इसकी मियाद तय कर दी है। आवेदन के पखवारे भर के भीतर आवेदक को हर हाल में जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने जन्म प्रमाण पत्र को जारी करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है। इसके तहत जन्म प्रमाण पत्र के लिए जनसुविधा केंद्र के जरिये आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पर ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित ग्राम पंचायत सेक्रेटरी व शहरी क्षेत्र में नगरपालिका की ओर से रिपोर्ट लगेगी।
विज्ञापन

इसके बाद आवेदन ऑनलाइन ही ग्रामीण क्षेत्र का संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत के पास आएगा। एडीओ पंचायत उसे ऑनलाइन ही बनाएंगे। यही व्यवस्था शहरी क्षेत्र में रहेगी। नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में नगरपालिका या फिर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी उसे बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जनसुविधा केंद्र से प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। लोगों की समस्या को देखते हुए शासन ने इसकी मियाद अधिकतम 15 दिन तय कर दी है। एलआरसी रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि मियाद तय होने से तत्काल संबंधित लोगों की रिपोर्ट लग रही है। समय से जन्म प्रमाण पत्र जारी हो जा रहे हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय 20 रुपया शुल्क जन सुविधा केंद्र पर जमा करना पड़ता है। जनसुविधा केंद्र से उसकी रसीद दी जाती है। प्रमाण पत्र बन जाने पर वही रसीद दिखाने पर जन्म प्रमाण पत्र जनसुविधा केंद्र से जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed