फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Celebrated Parshuram Jayanti

मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Wed, 04 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Parshuram Jayanti
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में आयोजित गोष्ठियों में वक्ताओं ने विचार रखे। साथ ही ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल दिया।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में दीवानी मोड़ स्थित भगवान परशुराम चौक पर पूजा-पाठ, हवन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने एक साथ हवन कुंड में आहुति डाली। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजनकर्ता अमित तिवारी व अतुल पाठक ने ब्राह्मण समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। इस मौके पर टीम के संरक्षक वरुण मिश्रा, राजदेव शुक्ला, आलोक मिश्रा, हिमांशु मालवीय व शिवाकांत पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल का उपजिलाधिकारी, सीओ सिटी के साथ नगर कोतवाल ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उधर, दोस्तपुर विकास खंड के गोसैसिंहपुर में अनुष्ठान कर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जय शंकर तिवारी ने कहा कि परशुराम की महर्षि वेदव्यास, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, श्रृषि मार्कंडेय सहित आठ पूज्यों में गिनती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनैया स्थित शिव मंदिर पर देवेश तिवारी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कमल नयन तिवारी ने कहा कि अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस मौके पर सतीश पांडेय, अमित तिवारी, राजमणि, शिवम तिवारी व सुधाकर मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed