फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case registered for assault and demanding extortion from site supervisor

Sultanpur News: साइट सुपरवाइजर से मारपीट व रंगदारी मांगने में केस दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case registered for assault and demanding extortion from site supervisor
अखंडनगर। 50 हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर पतारखास गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन टंकी का काम करवा रहे साइट सुपरवाइजर को बीते 17 अगस्त को दो लोगों ने बंधक बनाकर पीटा था। इसी मामले में शुक्रवार को अखंडनगर में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रुपईपुर गांव निवासी रमेश कुमार के मुताबिक, वह पतारखास गांव में टंकी निर्माण कार्यों को देख रहे हैं। आरोप है कि 17 अगस्त शाम चार बजे निर्माणाधीन टंकी के पास गांव के ओमप्रकाश व दिलीप कुमार के साथ निर्माण कार्य देख रहे थे। तभी पतारखास गांव निवासी दीपक पाल और सुरेंद्र पाल ने पहुंचकर धमकी दी। कहा कि इस टंकी को बनवाने का ठेका उन्हें मिला है। आरोपियों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर दीपक व सुरेंद्र ने उनको पीटा। रंगदारी के 20 हजार रुपये भी ले लिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि बचा हुआ 30 हजार रुपये दोगे, तभी काम करने देंगे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपक कुशवाहा ने बताया कि रमेश कुमार की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से उन्हें विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed