{"_id":"68a62fb0791f4f284a0f75f6","slug":"case-registered-against-three-including-village-head-employment-servant-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139187-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 21 Aug 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के बिनगी गांव निवासी शिकायतकर्ता राम प्रताप का आरोप है कि ग्राम प्रधान श्रीमती देवी, सहयोगी दिनेश पाठक व रोजगार सेवक दयाराम ने मिलीभगत कर तालाब की खोदाई जेसीबी मशीन से कराई। अभिलेखों में मजदूरों से कार्य दर्शाया गया।
इस फर्जीवाड़े के आधार पर करीब 4.76 लाख रुपये की निकाल लिया गया। राम प्रताप ने अपर सिविल जज के न्यायालय में याचिका दायर कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। याचिका पर कोर्ट ने धनपतगंज थाने की पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, ग्राम प्रधान श्रीमती ने आरोपों को निराधार बताया।