फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case registered against computer equipment that went missing nine years ago

Sultanpur News: नौ साल पहले गायब हुए कंप्यूटर उपकरण मामले में केस दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Case registered against computer equipment that went missing nine years ago
लंभुआ (सुल्तानपुर)। श्री दामोदर इंटर कॉलेज पांडेयपुर में नौ साल पहले कंप्यूटर लैब से गायब उपकरण मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भारत सरकार ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर सीखने के लिए उपकरण उपलब्ध कराए थे। पूर्व प्रधानाचार्य त्रिभुवन दत्त त्रिपाठी के मुताबिक, 30 जून 2013 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर लैब में सामान मौजूद थे।
विज्ञापन

जिसमें दो यूपीएस, 11 मॉनिटर, 11 माउस, 20 स्पीकर, 11 की-बोर्ड, एक प्रोजेक्टर, एक वीडियो कैमरा, 11 माउस पैड, एक एग्जॉस्ट फैन, एक वेब कैमरा, एक स्कैनर और 22 कुर्सियां शामिल थीं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. रामप्यारे प्रजापति प्रधानाचार्य बने। प्रधानाचार्य डॉ. प्रजापति सितंबर 2016 में चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। वरिष्ठ शिक्षक हरिप्रकाश त्रिपाठी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया। आरोप है कि नौ सितंबर 2016 की रात हरिप्रकाश त्रिपाठी ने स्कूल के कुछ कर्मचारियों की मदद से कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर सारा सामान गायब कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि करीब तीन लाख रुपये के सामान की चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। अब कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच होगी।
विज्ञापन

उधर, तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरिप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चौकीदार राम लौटन दूबे के समय में चोरी हुई थी। चौकीदार ने लंभुआ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के प्रयास किया था। जानकारी तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक व पुलिस अधीक्षक को भी दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed