फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   case of murder registered against three police man including SHO Kudwar of Sultanpur

यूपी: सुल्तानपुर थानाध्यक्ष कुड़वार समेत तीन पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज, दफन किया गया शव

Sat, 05 Jun 2021 10:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jun 2021 10:16 PM IST
सार

पुलिस मौत को आत्महत्या बता रही थी। दलित युवक की मौत ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया था। मृतक की मां ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी थी। मुकदमा नहीं दर्ज होने पर घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन
case of murder registered against three police man including SHO Kudwar of Sultanpur
कुंडावार थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर में पुलिस अभिरक्षा में हुई दलित युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात मां की तहरीर पर थानाध्यक्ष कुड़वार समेत तीन पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को परिजनों ने शव को गांव के बाहर स्थित बाग में दफन कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस के अधिकारी कैंप करते रहे।
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का दलित राजेश कोरी (25) पुत्र संतराम गांव की ही एक किशोरी के साथ 31 मई को घर से फरार हो गया था। किशोरी की मां ने राजेश के खिलाफ 31 मई की रात में ही थाने में बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन


एक जून को कुड़वार थाने की पुलिस ने राजेश की मां आशा और उसकी पत्नी ज्योति को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई थी। इसकी जानकारी जब राजेश को हुई तो वह किशोरी को लेकर दो जून की दोपहर खुद ही कुड़वार थाने में पहुंचा था। बृहस्पतिवार को राजेश की लॉकअप के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौत को आत्महत्या बता रही थी। दलित युवक की मौत ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया था। मृतक की मां ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी थी। मुकदमा नहीं दर्ज होने पर घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। तनाव को देखते हुए पुलिस के अधिकारी गांव में कैंप कर रहे थे।

एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात कुड़वार थाने में मृतक की मां आशा की तहरीर पर थानाध्यक्ष कुड़वार अरविंद पांडेय, एसआई संजय यादव और मुख्य आरक्षी बृजेश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

शनिवार को जब मुकदमा दर्ज होने की जानकारी परिजन को मिली तब जाकर गांव के बाहर स्थित बाग में राजेश के शव को दफन किया गया। शव दफनाने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

सीओ सिटी को सौंपी गई विवेचना
थानाध्यक्ष कुड़वार श्रीराम ने बताया कि मां आशा देवी की तहरीर पर तत्कालीन थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय, दरोगा संजय यादव और आरक्षी बृजेश सिंह के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी को सौंपी गई है।

पीड़ित परिवार को मिलने वाले पट्टे का ग्राम पंचायत ने किया विरोध
जगदीशपुर गांव में मृतक दलित राजेश के परिजन और किशोरी की मां को भूमि का पट्टा देने के लिए शनिवार को तहसीलदार जितेंद्र गौतम गांव पहुंचे। ग्राम सभा की बैठक प्राथमिक पाठशाला चितईपुर में शुरू की गई। बैठक के दौरान तहसीलदार ने जैसे ही कहा कि मृतक राजेश के परिजन और किशोरी के परिजन को भूमि का पट्टा दिया जाएगा तो ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों ने एक सुर में इसका विरोध शुरू कर दिया।

सदस्यों ने कहा कि इस मामले में जमीन का पट्टा दिया जाना उचित नहीं होगा। लिहाजा किसी को पट्टा न दिया जाए। यह कहते हुए सर्व सम्मति से ग्राम प्रधान नीलम प्रजापति, राम सहोदर, छाया देवी, केशव सिंह, अमरनाथ पांडेय, रंजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि ने प्रस्ताव पारित कर दिया। ग्राम पंचायत के विरोध को देखते हुए तहसीलदार बैरंग वापस लौट गए।

मौत का कारण हैंगिंग

राजेश के शव का शुक्रवार को तीन चिकित्सकों में शामिल डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. डीपी सिंह और डॉ. राम धीरेंद्र के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। साथ ही शरीर पर चोट के तीन निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार राजेश की मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed