फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case of fraud against District President of BJP Minority Cell

Sultanpur News: भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पर ठगी का केस

Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud against District President of BJP Minority Cell
सुल्तानपुर। भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन समेत दो लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर ठगी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। भाजपा नेता पर एक जमीन का फर्जी ढंग से बैनामा कराने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया मोहल्ला निवासी घेर्राऊ की पत्नी फूलकली ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें बताया कि फूलकली के पति के नाम दो बिस्वा पैतृक भूमि है।
विज्ञापन

आरोप है कि गोराबारिक के अजादार हुसैन ने उक्त भूमि को बिकवाने के लिए महिला के पति से बात की थी। अजादार के साथ हुसैनी हाल खैराबाद के अब्बास अहमद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूखंड का सौदा दोनों पक्षों में 20 लाख में तय हुआ था। आरोपियों ने धोखे से रकम दिए बिना अब्बास अहमद के नाम से भूमि का बैनामा करवा दिया।
फूलकली का कहना है कि पति पढे-लिखे नहीं हैं। तहसील से फर्जी ढंग से बैनामा कराए जाने की जानकारी मिली। तब से पति बीमार हैं। विरोध पर अजादार ने जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। फूलकली की याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed