फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filed on 34 including nagar palika president's husband

नगर पालिका अध्यक्ष के पति समेत 34 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 05 Aug 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case filed on 34 including nagar palika president's husband
सुल्तानपुर। पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति अजय जायसवाल समेत 34 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की एक महिला ने नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति अजय जायसवाल व उनके अन्य साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। महिला का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय जायसवाल फेसबुक पर उसके खिलाफ अमर्यादित पोस्ट साझा करते हैं।
विज्ञापन

29 मई को अजय जायसवाल अपने छह अन्य साथियों के साथ महिला के आवास में घुसकर कर कहा कि नाले पर जो बेड़ा है, उसे हटा लीजिए।
इसके बाद 12 जून को दोबारा अजय जायसवाल अपने साथियों संतोष मिश्रा, निर्भय सिंह, सभासद सरदार आतमजीत सिंह, लखन, अनुज प्रताप सिंह, हिमांशु मिश्र, ठेकेदार अजय सिंह, पूर्व सभासद पवन सोनकर निवासी करौंदिया, सभासद संदीप गुप्ता निवासी अमहट चौराहा, सभासद मनीष जायसवाल निवासी शाहगंज और सभासद मंगरू प्रजापति निवासी गभड़िया व 15-20 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचकर जेसीबी से महिला की पशुशाला तोड़ने लगे। विरोध करने पर महिला की नाबालिग पुत्री व नौकर को मारा-पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुकदमा नहीं दर्ज करने पर पीड़ित महिला ने कोर्ट की शरण ली थी। पिछले दिनों स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पवन कुमार शर्मा ने सुनवाई करने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति अजय जायसवाल और उनके समर्थकों के खिलाफ दो दिन के अंदर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

अधिवक्ता अभिषेक दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर में नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति अजय जायसवाल समेत 14 नामजद व 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed