फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filed against young man who created false story of robbery, arrested

Sultanpur News: लूट की झूठी कहानी रचने वाले युवक पर केस, गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against young man who created false story of robbery, arrested
बल्दीराय पुलिस को दी थी लूट की गलत जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पुलिस को मंगलवार को लूट की झूठी कहानी बताने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
बल्दीराय थानाक्षेत्र के पूरे रिसाल मजरे डीह निवासी सर्वेश कोरी ने मंगलवार को पारा बाजार की एचडीएफसी बैंक शाखा से दो लाख तीस हजार रुपये निकाले थे। पाराबाजार के पहले गनापुर के पास पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसके रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

एसपी, एएसपी और सीओ बल्दीराय सौरभ सामंत मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में पता चला कि सर्वेश ने एक जनसेवा केंद्र पर रुपये रख दिए थे। उन रुपयों को पुलिस ने उसी की निशानदेही पर बरामद करवाए। एसओ बल्दीराय आरबी सुमन ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed