{"_id":"5fc7bed68ebc3e9bdb0e4ba2","slug":"case-filed-against-six-for-encroachment-on-forest-land-sultanpur-news-lko552861847","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनारक्षित भूमि पर अतिक्रमण के मामले में छह के खिलाफ केेस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनारक्षित भूमि पर अतिक्रमण के मामले में छह के खिलाफ केेस दर्ज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के पांचोपीरन कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर वनारक्षित भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में वन रक्षक की तहरीर पर कोतवाली नगर में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शहर से सटे पांचोपीरन कस्बे में स्थित बेशकीमती वन विभाग की आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे का सिलसिला जारी है। पांचोपीरन रेंज कार्यालय में कार्यरत वन रक्षक दूधनाथ यादव ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पांचोपीरन कस्बे में एक स्थान पर अतीक अहमद व नौशाद अहमद वनारक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे थे।
मंगलवार को जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। वहीं, केएनआईटी चौकी के पास गुडलक सिंह, दिनेश यादव, मो. शफात व मो. शाहिद वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से दुुकान व मकान बनवा रहे थे। वन रक्षक का आरोप है कि मंगलवार को ही वे वहां पर गए और उन्होंने अवैध निर्माण कार्य जारी देखा।
विज्ञापन
जब उन्होंने निर्माण कार्य पर रोक लगाने को कहा तो वे धमकी देने लगे। कोतवाली नगर में वन रक्षक ने दोनों मामलों की अलग-अलग तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्र ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कदम उठाया गया है। दोनों मामलों को लेकर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।