{"_id":"68c85ac6492613db7709258a","slug":"case-filed-against-husband-and-wife-for-blackmailing-after-making-friendship-on-instagram-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140889-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने लखीमपुर खीरी जिले के एक व्यक्ति पर इंस्टाग्राम से दोस्ती कर फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक इस साजिश में आरोपी की पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है। उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर नवंबर 2024 में एक रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट सुरेश कुमार यादव निवासी साहबजपुर बसढ़िया, ऐरा, जिला खीरी ने भेजा। आरोप है कि सुरेश उन्हें मेसेज करने लगा। दिसंबर में पीड़िता ने सुरेश से बातचीत की। वह नौकरी के सिलसिले में अपने भाई व मामा के पास पुणे गई थीं। वहां जाने के बाद उन्हें पता चला कि सुरेश भी पुणे में ही कार्यरत है। आरोपी ने उन्हें नौकरी देने का झांसा देकर उनसे दोस्ती कर लिया। वहां पर पीड़िता अपने मामा की कंपनी में नौकरी करने लगी। वहां चार महीने नौकरी के दौरान पीड़िता सुरेश के साथ मार्केट जाने लगी। आरोप है कि इसी बीच सुरेश उनकी फोटो खींच लेता था। उसने शुरू में अपने आपको अविवाहित बताया। जब पीड़िता अपने घर वापस आई तो उन्हें पता चला कि सुरेश यादव की शादी हुई है।
उसके दो बच्चे भी हैं। छुट्टी पूरी होने के बाद वह पुणे गई तो सुरेश बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे एक लाख रुपये गत जून माह में ले लिया। बाद में आरोपी उन्हें धमकी देने लगा। सुरेश यादव ने अपनी पत्नी आरती यादव से भी उन्हें धमकी दिलवाया। आरोपी उनसे तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।