फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   case filed against five police men for unintentional murder in Sultanpur.

Sultanpur: युवक की हत्या में एसपी के आदेश पर पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Jan 2023 01:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Jan 2023 01:21 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने युवक को बोनट से धक्का दे दिया जिससे कि ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। मामले में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
case filed against five police men for unintentional murder in Sultanpur.
प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले की कादीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। देर रात चार घंटे तक कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक पर परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद  परिजन धरने से उठे। इस बीच कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई थी।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अंकुश सिंह (20) पुत्र देवेंद्र सिंह कादीपुर कोतवाली के अटरा राईबीगो में अपने जीजा हरिशंकर सिंह के घर पर रहता था। सोमवार रात वो ट्रैक्टर ट्राली पर लकड़ी लादकर ले जा रहा था। आरोप है कि दरोगा अखिलेश सिंह, सिपाही जितेंद्र, दानिश व सुरेंद्र ने सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के पास उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ये लोग युवक को ट्रैक्टर कोतवाली ले जाने का दवाब बनाने लगे। युवक ने जाने से इनकार किया तो उसे साइड में ले जाकर दस हजार की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा में शिवपाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए जा सकते हैं महासचिव, पुत्र आदित्य का बढ़ेगा कद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या के नरसिंह मंदिर के महंत लापता, फोन पर नहीं मिल रहा कोई जवाब, केस दर्ज


युवक ने पैसे देने से मना किया तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि कोतवाल का दबाव है ट्रैक्टर कोतवाली ले चलना पड़ेगा। इसके बाद ट्रैक्टर सिपाही दानिश ने चलाना शुरू किया और युवक अंकुश व लेबरों को बोनट पर बैठा दिया। आरोप है कि आगे गड्ढे वाली रोड पर सिपाही ने अंकुश को धक्का दिया। वो बोनट से नीचे गिर गया जिससे वो पहिए के नीचे दब गया।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अंकुश को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने यहां हंगामा काटना शुरू कर दिया। परिजन शव को कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक पर लेकर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ कादीपुर शिवम मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया लेकिन परिजन आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात पर अड़ गए तब करौंदीकला, चांदा, लंभुआ, मोतिगरपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, जयसिंहपुर थाने की फोर्स बुलाई गई।

इसके बाद रात एक बजे के बाद एसपी सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सुना और अंत में उन्हें आश्वस्त किया कि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुकदमा कायम करने के लिये तहरीर मांगी जिस पर कादीपुर कोतवाली में ग़ैर कोतवाल देवेंद्र सिंह, दरोगा अखिलेश सिंह, सिपाही दानिश, सिपाही जितेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed