फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filed against five hundred including 100 nominated

100 नामजद समेत पांच सौ के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 21 Dec 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five hundred including 100 nominated
सुल्तानपुर। नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को शहर में पुलिस टीम पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने नगर कोतवाल की तहरीर पर सौ नामजद और चार सौ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही 24 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को शांतिभंग के अंदेशे में उनका चालान कर दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जमाल गेट के पास शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की थी। इसके साथ ही तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियोग्राफी और फोटो के माध्यम से पत्थरबाजी और तोड़फोड़ में शामिल लोगों को चिह्नित किया था। पुलिस ने नगर कोतवाल केबी सिंह की तहरीर पर सौ नामजद और चार सौ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही 24 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को शांति भंग के अंदेशे में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शुक्रवार को शहर में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है।
शनिवार को शहर के डाकखाना चौराहा, ईदगाह, राहुल तिराहा, डाकखाना चौराहा, चौक घंटा घर जमाल गेट और खैराबाद इलाके में पुलिस व पीएसी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखे।
सामान्य हुआ जनजीवन सुल्तानपुर। शहर में शनिवार को पुलिस की मुस्तैदी को देखते हुए लोगों ने अपनी दुकानें खोलीं। पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि हर हाल में उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
सब्जी मंडी में लोगों ने सब्जियां खरीदी तो फल मंडी से फल। इसके साथ ही जरूरत के सामानों में शामिल अन्य सामान भी चौक, गंदानाला, मुरारीदास की गली, ठठेरी बाजार इलाके से लोगों ने खरीदा। जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा।

शुक्रवार की घटना के बाद से तनाव को देखते हुए कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था ठप कर दी गई थी। शनिवार को हालात पूरी तरह से सामान्य होने पर शहर के सभी इलाकों में ट्रैफिक बहाल रहा।
यातायात निरीक्षक हरीराम यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य रही और यातायात पुलिस के साथ ही होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed