{"_id":"64c1622892b3fd2146017116","slug":"case-against-constable-who-entered-woman-prds-house-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-961-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महिला पीआरडी के घर में सरकारी रिवाल्वर के साथ घुसे सिपाही के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महिला पीआरडी के घर में सरकारी रिवाल्वर के साथ घुसे सिपाही के खिलाफ केस
Wed, 26 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात बदनियती से महिला पीआरडी के घर में घुसे सिपाही के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर बुधवार रात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सिपाही को मंगलवार को ही लाइन हाजिर कर दिया गया था।
दोस्तपुर थाने के एक गांव में सोमवार रात पीआरवी का सिपाही संदीप सिंह बाइक लेकर पहुंचा था। इसके बाद वह एक महिला पीआरडी के घर में घुस गया था। उसने उसे रिवाल्वर दिखाकर धमकाया था। किसी तरह चंगुल से छूटते हुए घर से निकल गुहार लगाई थी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था।
दोस्तपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी सिपाही को थाने पर लाई थी। उसके पास से बरामद सरकारी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया था। मंगलवार को सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। पीड़ित पीआरडी ने मंगलवार को ही थाने पर आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
बुधवार रात आठ बजे महिला पीआरडी की तहरीर पर दोस्तपुर थाने की पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि महिला पीआरडी की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।