फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   carelessness

संविदा कर्मियों का चौबीसों घंटे हो रहा मौत से सामना

Thu, 19 Sep 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
carelessness
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण खंड के संविदा कर्मियों का रोजाना मौत से सामना हो रहा है। बिना सुरक्षा किट के हर वक्त उनकी जान सांसत में रहती है। संविदा कर्मियों की जान को लेकर पावर कॉर्पोरेशन फिलहाल बेफिक्र दिख रहा है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन ने उपकेंद्रों के संचालन व मरम्मत का जिम्मा निजी हाथों में सौंप दिया है। प्रक्रिया के तहत जिले में एक कंपनी ने संचालन व मरम्मत का कार्य लिया है। कार्य निजी हाथों में देने के साथ ही पावर कॉर्पोरेशन ने कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी भी कंपनी से ली है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन से संविदा कर्मियों की जान की सुरक्षा की गारंटी देने वाली ओरिएन कंपनी अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है। कंपनी की ओर से रखे गए संविदा कर्मी बिजली के खंभे पर कार्य के दौरान रोजाना मौत के मुंह से बाहर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई न होने से वे चौबीस घंटे अपनी जान हथेली पर रखकर काम निपटा रहे हैं। बिजली जैसे खतरनाक कार्य को लेकर विद्युत वितरण खंड के अधिकारी भी उदासीन बने हैं।
पावर कॉर्पोरेशन ने समझौते में विद्युत लाइन का कार्य करने वाले प्रत्येक संविदा कर्मी को सुरक्षा किट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ओरिएन कंपनी ने करीब 550 संविदा कर्मियों को मरम्मत एवं संचालन के कार्य में रखा है।
सूत्रों की मानें तो सुरक्षा किट के नाम पर कंपनी ने प्रत्येक उपकेंद्र को एक या दो ग्लव्स, प्लास उपलब्ध करा दिए हैं। इसके अलावा सुरक्षा किट का कोई सामान उपलब्ध नहीं कराया है।
विद्युुत वितरण के इंजीनियरों की मानें तो संविदा कर्मियों को लाइन पर कार्य करने के लिए बाकायदा एक सुरक्षा किट आती है। इसमें अर्थिंग चेन, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट व ग्लव्स समेत अन्य सामान होते हैं। किट में सबसे महत्वपूर्ण अर्थिंग चेन होता है। इसके अलावा वर्दी, परिचय पत्र समेत अन्य सामान होते हैं।
सुरक्षा किट में सबसे महत्वपूर्ण सामान अर्थिंग चेन होता है। इंजीनियरों की मानें तो अर्थिंग चेन होने से बिजली कर्मी की जान अचानक आपूर्ति शुरू होने पर भी नहीं जा सकती है।
अर्थिंग चेन के पास बिजली आते ही वहीं से वापस लौटकर ट्रिप कर जाती है। अर्थिंग चेन के रहते कभी भी बिजली नहीं आ सकती। बिजली न आने से कर्मी की जान हमेशा कार्य के दौरान सुरक्षित रहती है।
सुरक्षा किट में लाइन मैनों की जान की सुरक्षा के लिए इतने अच्छे बंदोबस्त के बाद भी जिले में अर्थिंग चेन, सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट कंपनी की ओर से अभी तक संविदा लाइनमैनों को नहीं उपलब्ध कराये गए।
मजे की बात यह है कि सुरक्षा किट उपलब्ध कराने के लिए विद्युत वितरण के अधिकारियों ने भी कभी कंपनी पर दबाव नहीं डाला। अधिकारियों की ओर से जोर न दिए जाने पर संविदा लाइनमैन रोजाना अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं।
बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान शटडाउन लेने के बाद लाइन पर कार्य कराया जाता है। कभी-कभी शटडाउन के बीच ही अचानक लाइन चालू कर दी जाती है।
अचानक लाइन चालू होने पर कार्य करने वाले लाइनमैन करंट की चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इसे देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने प्रत्येक लाइनमैन को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने बताया कि अभी तक कंपनी की ओर से सुरक्षा किट का पूरा सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। कंपनी को इस बावत निर्देश दिया गया है। जल्द ही कंपनी ने सुरक्षा किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed