फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Career will improve with 'hope'

Sultanpur News: ‘उम्मीद’ से संवरेगा कॅरिअर

Tue, 05 May 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 05 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Career will improve with 'hope'
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय । संवाद
सुल्तानपुर। अब छात्रों को कॅरिअर चुनने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने ‘उम्मीद कॅरिअर पोर्टल’ शुरू कर दिया है, जिससे विद्यालय स्तर पर ही छात्रों को सही दिशा और मार्गदर्शन मिल सकेगा। इस पहल के जरिये छात्र-छात्राएं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार 555 से अधिक कॅरिअर विकल्पों में से चयन कर पाएंगे।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय ने बताया कि 10वीं और 12वीं के बाद कॅरिअर को लेकर असमंजस की स्थिति आम रहती है। ऐसे में यह पोर्टल छात्रों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। इंटर कॉलेजों में लागू इस व्यवस्था के तहत अब विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि और गणित जैसे प्रमुख क्षेत्रों के साथ उनसे जुड़ी संभावनाओं और आवश्यक योग्यताओं की भी जानकारी दी जाएगी।

एडीआईओएस जटा शंकर ने बताया कि इस योजना की खासियत यह है कि मार्गदर्शन केवल ऑनलाइन तक सीमित नहीं रहेगा। स्कूलों में कॅरिअर क्लब गठित किए गए हैं, जहां नियमित काउंसिलिंग सत्र आयोजित होंगे। इसके साथ ही रोजगार मेलों के जरिये छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों को समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पंख’ पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रोफाइल तैयार कर उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरिअर विकल्प सुझाए जाएंगे। इसके अलावा हेल्पलाइन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र सीधे विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे।


डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि यह पहल छात्रों को सही दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे वे समय रहते अपने लक्ष्य तय कर सकेंगे और योजनाबद्ध तरीके से भविष्य की तैयारी भी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed