{"_id":"5d83c38c8ebc3e0159664458","slug":"care-sultanpur-news-lko4824505188","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखभाल से सामान्य हो सकते हैं दिव्यांग बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखभाल से सामान्य हो सकते हैं दिव्यांग बच्चे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह हो सकते हैं। उन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। बच्चों को यह कतई नहीं लगना चाहिए कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।
यह बातें जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ शरद सिंह ने बृहस्पतिवार को विवेकनगर के खेल मैदान में आयोजित एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप के शुभारंभ अवसर पर कहीं।
बृहस्पतिवार को विवेकनगर खेल मैदान में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ शरद सिंह ने कैंप का शुभारंभ किया। पहले दिन दृष्टि बाधित पांच बच्चे व श्रवण बाधित 12 बच्चों ने कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अखिलेश पांडेय ने बताया कि इस आवासीय लर्निंग कैंप में दिव्यांग बच्चों की ब्रेल लिपि से पढ़ाई, संगती शिक्षा, ऑडियो मीटर से बच्चों की श्रवण क्षमता की जांच तथा ग्रुप हेयरिंग एड से बच्चों के बोलने की क्षमता विकसित की जाएगी। आवासीय कैंप में 60 बच्चों को शिक्षा, उपकरण, भोजन, यूनिफार्म, जूते-मोजे निशुल्क दिए जाएंगे।