फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car damaged after being hit by truck, four injured

Sultanpur News: ट्रक की साइड लगने से कार क्षतिग्रस्त, चार घायल

Tue, 24 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Car damaged after being hit by truck, four injured
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दोस्तपुर के मदनपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत-यूपीडा
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मदनपुर गांव के पास मंगलवार भोर पांच बजे आजमगढ़ से लखनऊ जा रही कार ट्रक की साइड लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार सवार पंजाब के डेराबसी, अंबाला निवासी ललिता (50), पवन गुप्ता (52), सचिन गुप्ता (27) व अशोक पासवान (35) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया। वहां से सचिन गुप्ता को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना करीब 05:15 बजे हुई। कार आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी। मदनपुर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक ने कार को साइड मार दी। जिससे कार चालक अंबाला के सद्दोपुर, बलदेव नगर निवासी प्रवीण कुमार ने कार का संतुलन खो दिया। कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को एंबुलेंस से दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



जीप से टकराकर ई रिक्शा क्षतिग्रस्त, चालक घायल
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर कालीगंज मोड़ के पास मंगलवार शाम एक ई रिक्शा सामने से जा रही जीप से टकरा गया। दुर्घटना में ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। ई रिक्शा चालक राजेश यादव (39) निवासी विशुनदासपुर, जयसिंहपुर घायल हो गए। घटनास्थल पर जीप छोड़कर चालक भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से राजेश को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed