{"_id":"6577fdb6612150cc1f06421b","slug":"car-collides-with-animal-old-man-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-6602-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वनरोज से टकराई कार, वृद्ध ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वनरोज से टकराई कार, वृद्ध ने तोड़ा दम
Tue, 12 Dec 2023 11:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र दोस्तपुर में बभनगवां गांव के पास सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की ओर जा रही कार वनरोज से टकराते हुए डिवाइडर से भिड़ गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। कार पर सवार उनके बेटे-बहू समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बलिया जिले के खेजुरी हथौज थाना जोगा मुसाहिब निवासी विजयनाथ (70) सोमवार सुबह पुत्र नवीन राय (50), बहू अल्पना राय (48), पौत्र आदित्य राय (25) व आलोक राय (22) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार नवीन राय चला रहे थे।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार अचानक आए वनरोज तेज से टकरा गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार पर सवार विजयनाथ, उनका पुत्र नवीन राय, बहू अल्पना राय, पौत्र आदित्य व आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंचे यूपीडा कर्मी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने विजयनाथ को मृत घोषित कर दिया। घायल अन्य लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। दोस्तपुर थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।