{"_id":"03483d1de6f634a91b7f8fbeeef07a4e","slug":"candidate-quarreld-in-kevtli-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवटली बूथ पर भिड़े प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवटली बूथ पर भिड़े प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवटली प्राइमरी पाठशाला के बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर शनिवार दोपहर दो प्रधान पद के प्रत्याशी व समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर सात लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया है।
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के केवटली गांव के प्राइमरी पाठशाला बूथ पर शनिवार दोपहर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए प्रधान पद के प्रत्याशी संतोष सिंह और दिनेश सिंह के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में प्रत्याशी संतोष सिंह, प्रह्लाद सिंह, राजू सिंह और दूसरे पक्ष से प्रत्याशी दिनेश सिंह और मोहित सिंह घायल हो गए। एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह और एसओ बल्दीराय बीएन चौधरी ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन