फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Campus placement held at Government Polytechnic

Sultanpur News: राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ कैंपस प्लेसमेंट

Fri, 21 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Campus placement held at Government Polytechnic
सुल्तानपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें मारुति सुजुकी गुजरात, एलएनटी, टाटा मोटर्स और डेकिन जैसी प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा, तकनीकी और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य योगेश सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान 100 फीसदी चयन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 800 के लक्ष्य के मुकाबले 415 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 800 के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1196 विद्यार्थियों को रोजगार मिला था। प्लेसमेंट में टाटा मोटर्स लखनऊ, सुजुकी मोटर्स गुजरात और हीरो मोटो कार्प हरिद्वार जैसी कंपनियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed