फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Campaign to stop food adulteration

Sultanpur News: खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए चलेगा अभियान

Sat, 17 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Campaign to stop food adulteration
सुल्तानपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सीएम के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ऐसे दुकानदारों के आंकड़े जुटा रहा है, जो विभाग की नजर में संदिग्ध हैं।
विज्ञापन


बाहर से आने वाली मिठाइयों और खाद्य पदार्थों पर निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम बनाई जा रही है। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और चेकिंग शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं। एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को प्रति माह 15 सर्विलांस व 10 विधिक नमूने भरना अनिवार्य है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के आंकड़ों की मानें तो जिले में हर माह 75 सर्विलांस व 50 विधिक नमूने भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभागीय अधिकारियों ने 1600 दुकानों का निरीक्षण किया, जबकि 319 छापेमारी की। इस दौरान 406 नमूने संग्रहीत किए गए। जिनमें से 387 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 240 नमूने फेल पाए गए। कुल मिलाकर 286 मामले एडीएम प्रशासन की कोर्ट में दर्ज हैं। निस्तारित मामलों में 48.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed