{"_id":"6a21c735687a283fd907d7f4","slug":"cable-damaged-25-villages-affected-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-157676-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केबल क्षतिग्रस्त, 25 गांव प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केबल क्षतिग्रस्त, 25 गांव प्रभावित
Fri, 05 Jun 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर में क्षतिग्रस्त केबल ठीक करते कर्मी। स्रोत- विभाग
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तिंदौली फीडर का अंडरग्राउंड केबल बुधवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच करीब 50 हजार की आबादी परेशान है। आपूर्ति ठप होने से किसानों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार रात लगभग एक बजे तिंदौली फीडर जाने वाला अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे अमदेवा, कोची, इसूर, बहली, बिरमलपुर, कठौतिया, सराय जेहली, लहौटा, बाहरपुर, तिंदौली समेत लगभग 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति ठप रहने से घरों के बिजली उपकरण ठप हो गए। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए।
मोटर बंद होने से धान के नर्सरी की सिंचाई प्रभावित हुई है। बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई रामसरन त्यागी ने बताया कि क्षतिग्रस्त अंडरग्राउंड केबल ठीक करने के लिए कर्मचारी जुटे हैं। जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-
केबल जलने से 10 घंटे ठप रही बिजली, दुकानदार व उपभोक्ता परेशान
मोतिगरपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच बुधवार को मोतिगरपुर कस्बे में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे और कूलर बंद रहे, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बाजार में दुकानदारों का कामकाज बाधित रहा और उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विद्युत उपकेंद्र दियरा के मोतिगरपुर फीडर पर ओवरलोड और जर्जर तारों के चलते आए फॉल्ट ने एक बार फिर स्थानीय बिजली व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चौक क्षेत्र में 400 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़ा केबल तेज लपटों के साथ जल गया, जिससे दोस्तपुर और कादीपुर रोड क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। संविदा लाइनमैन ने फॉल्ट दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद रात आठ बजे जेई के निर्देश पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
उधर, 250 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़ी लाइन में लखनऊ-बलिया हाईवे पर जर्जर तारों के टूटने से भी बार-बार आपूर्ति बाधित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड और पुराने तारों के कारण आए दिन बिजली संकट खड़ा हो जाता है।
जेई विवेक कुमार यादव ने बताया कि हाईवे के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तारों को जल्द बदला जाएगा। साथ ही ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए तीनों फेज के तारों का लोड संतुलित करने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।