{"_id":"662ff3277f91cc9db101c5c4","slug":"cable-burnt-power-cut-in-four-localities-for-seven-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-112831-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केबल जली, सात घंटे गुल रही चार मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केबल जली, सात घंटे गुल रही चार मोहल्लों की बिजली
Tue, 30 Apr 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के बीच रविवार की रात दरियापुर उपकेंद्र से संचालित पंचरास्ते के पास केबल जल गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े चार मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 20 हजार आबादी को सात घंटे हवा और पानी के लिए तरसना पड़ा। सोमवार को सुबह केबल दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई।
शहर के दरियापुर विद्युत उपकेंद्र से कई मोहल्लों को आपूर्ति की जाती है। भीषण गर्मी में लोग घरों में एसी, कूलर, पंखा आदि का प्रयोग कर रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है। इससे फाॅल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। रविवार देर रात दो बजे शहर के पंचरास्ते के पास केबल केबल फुंक गई। इससे दरियापुर, राइननगर, पंचरास्ता व कृष्णानगर मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई।
दरियापुर मोहल्ले के रमेश माहेश्वरी, गोपालजी सोनी व राजकुमार सोनी ने कहा कि एसडीओ और जेई के पास फोन किया गया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। सुबह साढ़े आठ बजे विद्युत कर्मियों ने फाॅल्ट सही किया। नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि केबल जलने से समस्या आई थी।