फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   businessman thrown at highway after beating, pickup robbed

व्यापारी को मारपीट कर हाईवे किनारे फेंका, पिकअप लूटी

Tue, 06 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
businessman thrown at highway after beating, pickup robbed
चांदा (सुल्तानपुर)। हैदरगढ़ से सुअर लादकर जौनपुर जा रही एक पिकअप को जीप सवार बदमाशों ने लूट लिया। पिकअप पर सवार व्यापारी को अगवा करने के बाद उसे बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में हाईवे किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

घटना के वक्त मौजूद चालक ने झाड़ी में छिपकर अपनी जान बचाई। वाहन मालिक की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज तफ्तीश कर दी है।
जौनपुर जिले के केराकत के रहने वाले व्यापारी चंदू सोमवार की सुबह बाराबंकी के हैदरगढ़ से सूकर खरीदने गए थे। चंदू ने हैदरगढ़ से दो लाख रुपये कीमत के सूकर खरीदे और उन्हें गोसूपुर निवासी बृजेंद्र की पिकअप पर लादकर जौनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

पिकअप को रामकुमार निवासी हैदरगढ़ चला रहा था। देर रात करीब साढ़े 12 बजे चांदा कोतवाली क्षेत्र के ढाखापुर बाईपास के पास एक जीप ने पिकअप को ओवरटेक करते हुए रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन पर सवार चंदू और चालक रामकुमार जब तक कुछ समझते जीप से कई लोग नीचे उतरे और चंदू को पीटते हुए जीप में भर लिया। मारपीट की घटना को देख रहा चालक समय रहते ही हाईवे किनारे उगी झाड़ियों में भागकर छिप गया। बदमाश पिकअप को लेकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद चालक ने घटना की सूचना वाहन मालिक बृजेंद्र को दी। बृजेंद्र ने घटना की सूचना यूपी 112 को देते हुए चांदा कोतवाली को सूचित किया। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस को व्यापारी चंदू क्षेत्र के कादीपुर रोड पर पर स्थित देवाढ़ में सड़क के किनारे मरणासन्न हालत में मिला।
पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाल कृष्णमोहन सिंह ने बताया कि वाहन मालिक बृजेंद्र की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed