फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Business will get benefited after saturday unlock

शनिवार का लॉकडाउन खत्म होने से चमकेगा व्यापार

Thu, 12 Aug 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Business will get benefited after saturday unlock
सुल्तानपुर। शनिवार का लॉकडाउन खत्म होने से जिले के व्यापारियों में खुशी का माहौल है। रक्षाबंधन समेत कई पर्व पड़ने से व्यापारियों को आय की आस जगी है। शनिवार के लॉकडाउन से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। अब सप्ताह में छह दिन दुकानों के खुलने से कोरोना काल में हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। जारी किए गए आदेश में प्रदेश सरकार ने सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी हैं। हालांकि, इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन

मास्क पहनना व दो गज की दूरी का पालन करना पहले की तरह ही जरूरी रहेगा। शनिवार का लॉकडाउन खत्म होने से जिले के व्यापारियों में खुशी की लहर है। व्यापारियों के मुताबिक शनिवार के लॉकडाउन का प्रभाव शुक्रवार से ही पड़ने लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की बाजारों से आने वाले व्यापारी भी थोक खरीदारी के लिए नहीं आ पाते थे। लगातार दो दिन की बंदी से एक दिन बाद खाने योग्य न रह जाने वाला खाद्य पदार्थ भी जिले की छोटी बाजारों में नहीं पहुंच पाता था। इससे उत्पादन बंद करना पड़ता था। रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी समेत कई त्योहारों के पड़ने से व्यापारियों को कोरोना काल में हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो जाने की उम्मीद है।
छह दिन बाजार खुलने से होगा फायदा
रक्षाबंधन एक बड़ा सामाजिक पर्व है। इस त्यौहार में कपड़े, मिठाई, राखी, सेवईं व साज-साज्जा के सामानों की बिक्री बढ़ जाती है। सिर्फ पांच दिन बाजार खुलने से बिक्री प्रभावित होती थी। अब छह दिन बाजार खुलेगा तो इसका लाभ भी मिलेगा।
- अनूप श्रीवास्तव, वितरक
दो दिन की बंदी से प्रभावित होता था व्यापार
सप्ताह में दो दिन की बंदी से व्यापार पर असर पड़ता था। ताजा खाद्य पदार्थों की सप्लाई नहीं हो पाने से व्यापार प्रभावित होता था। शनिवार परंपरागत बाजार का दिन होता था। शनिवार का लॉकडाउन समाप्त होने से अब व्यापार बढ़ेगा।
- अजय गुप्ता, बेकरी व्यापारी
नई व्यवस्था से बढ़ेगा व्यवसाय
व्यापारी समाज की स्थिति रोज गड्ढा खोदकर पानी पीने की तरह होती है। कोरोना के चलते व्यापारी वर्ग पूरी तरह से टूट चुका था। सुल्तानपुर ऐसा शहर है, जहां शनिवार को बाजार लगती है। यह शहर गांव के लोगों पर निर्भर है। शनिवार का लॉकडाउन खत्म होने से व्यापार बढ़ेगा।

- राजकुमार सोनी, सराफा व्यापारी
बाजार की बढ़ेगी रौनक
कोरोना की वजह से काफी समय से शनिवार के दिन लॉकडाउन रहता था। त्यौहार का सीजन आ गया है। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार का लॉकडाउन खत्म करने से बाजार में रौनक आने की उम्मीद है। शनिवार की बंदी से व्यापार में फ्लो नहीं आ पा रहा था।
- राजकुमार जायसवाल, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed