{"_id":"5e0b85a68ebc3e87cc2f19e7","slug":"bus-and-truck-collide-in-dense-fog-two-people-injured-sultanpur-news-lko5006001141","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में बस और ट्रक में भिड़ंत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में बस और ट्रक में भिड़ंत, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय थाना अंतर्गत टांडा-बांदा राष्ट्रीय मार्ग पर पैंगा मोड़ के पास मंगलवार सुबह कोहरे व धुंध के बीच सवारियों से भरी एक निजी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से अमेठी आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर ट्रक के टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार डीह थाने के परसदेपुर गांव निवासी पवन त्रिपाठी व पीपरपुर थाने के मोचवा गांव निवासी राकेश मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक व बस को किनारे कर राजमार्ग को खाली करवाया। ट्रक मालिक अनूप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि बस नेपाल का रहने वाले कांजीमाजी चला रहा था। दुर्घटना के समय बस में 12 लोग सवार थे। दो को छोड़ कर कोई अन्य घायल नहीं हुआ था। अन्य सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य को भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।