{"_id":"6a6649d6e4a84df37f0273fe","slug":"bullion-trader-attacked-with-a-knife-while-returning-home-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-161438-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर जा रहे सराफा व्यवसायी पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर जा रहे सराफा व्यवसायी पर चाकू से हमला
Sun, 26 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। दियरा बाजार स्थित बघैला नाले के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर जा रहे सराफा व्यवसायी नानेमऊ निवासी विशाल बरनवाल (35) पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले कार से उनकी बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद विशाल के गिरते ही कार से उतरे बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
कार सवार बदमाशों के हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों के आने से पहले हमलावर कार से भाग निकले। मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विशाल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)