{"_id":"693471f004ad8b0d60088773","slug":"buddhist-peace-march-on-ambedkars-death-anniversary-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-145782-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर निकली बौद्ध शांति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर निकली बौद्ध शांति यात्रा
Sat, 06 Dec 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को शहर के दरियापुर स्थित प्राचीन आंबेडकर पार्क से बौद्ध शांति यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा का समापन तिकोनिया पार्क में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने लोगों से बाबा साहब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
आंबेडकर कल्याण समिति के जिला सचिव डॉ. जयभीम बौद्ध की अगुवाई में बौद्ध शांति यात्रा इस्लामगंज, जादीपुर, कुछमुछ, बेलाशंकर, अहिमाने, तिवारीपुर, उतुरी, महमदपुर व कई गांवों में निकाली गई। आंबेडकर पार्कों और बुद्ध विहारों में श्रद्धालुओं ने नमन-वंदन किया। समिति के जिला सचिव डॉ. जयभीम बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब का जीवन आज भी हर पीड़ित, शोषित और वंचित वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
बाबा साहब के योगदान को किया याद
भदैंया। औझी गांव में परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गौतम ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अशोक भीम, महेश बौद्ध व अन्य वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। यात्रा में मुरारी कोरी, रामफेर राव, सोहन, देव भीम, जैसराज भीम, मनोज कुमार व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।