फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BSA withheld salaries of 114 principals

बीएसए ने 114 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSA withheld salaries of 114 principals
सुल्तानपुर। जिले के दो ब्लॉकों के 114 स्कूलों में नवीन नामांकन की स्थिति शून्य होने पर वहां के प्रधानाध्यापकों का वेतन बीएसए ने रोक दिया है। दोनों ब्लॉकों में खंड शिक्षाधिकारी की संस्तुति पर वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है। एक साथ 114 शिक्षकों के वेतन रुकने से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

धनपतगंज व दूबेपुर विकास खंड में खंड शिक्षाधिकारी के चार्ज पर उदय राज मौर्य तैनात हैं। धनपतगंज के 77 विद्यालयों में एक भी नामांकन नहीं हुआ है। शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया था कि हाउस होल्ड सर्वे करते हुए शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालयों में किया जाय। साथ ही उसकी रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाय।
विज्ञापन

बावजूद इसके धनपतगंज के 77 विद्यालयों में एक भी नवीन नामांकन नहीं हुआ है। खंड शिक्षाधिकारी उदय राज मौर्य की रिपोर्ट पर बीएसए ने 77 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है। जब तक प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन अपलोड नहीं किया जाएगा, तब तक प्रधानाध्यापकों का वेतन अवरुद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूबेपुर में 37 विद्यालयों में नवीन नामांकन की स्थिति शून्य है। नवीन नामांकन न होने से ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट भी खराब है। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए दीवान सिंह यादव ने सभी 37 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। एक साथ 114 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रुकने से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दूबेपुर व धनपतगंज के 114 शिक्षकों का वेतन रोके जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने खंड शिक्षाधिकारी उदय राज मौर्य पर मनमानेपन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 13 मई को बीईओ की ओर से प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया गया था। पत्र में 14 मई की शाम तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था लेकिन 13 मई के आदेश में दिए गए धनपतगंज के सभी 77 शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी गई।

वहीं, दूबेपुर में भी उदय राज मौर्य का मनमाना पूर्ण रवैया चल रहा है। यहां भी 37 प्रधानाध्यापकों का वेतन बिना समीक्षा किए रोक दिया गया है। जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामाशीष मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी, उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य व दीपेंद्र सिंह ने बैठक कर बीईओ उदय राज मौर्य के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed