{"_id":"59889f714f1c1ba6718b466b","slug":"brothers-gifted-toilet-to-30-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों ने 30 बहनों को भेंट किए प्रसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों ने 30 बहनों को भेंट किए प्रसाधन
Amarujala Bureau
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दूबे की पहल पर स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए अनोखी अमेठी का अनोखा भाई कार्यक्रम के तहत रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को प्रसाधन भेंट किए गए।
विज्ञापन
बहनों को राखी के उपहार में निजी पैसे से निर्माण कराकर शौचालय गिफ्ट करने के लिए ब्लॉकवार इसके लिए पंजीकरण कराया गया था। विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भाइयों द्वारा 112 प्रसाधनों का पंजीकरण कराया गया था। पंजीकरण के सापेक्ष सोमवार को रक्षाबंधन पर 30 पूर्ण र्निमित शौचालय को उपहार स्वरुप 30 बहनों को भेंट किए गए।
विज्ञापन
ब्लॉक के गांव अगहर में सात शौचालय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन शुक्ल, एडीओ पंचायत अनिल सिंह की मौजूदगी में बहनों को भेंट किए गए। तोहफे में दिए गए शौचालयों पर राखी शौचालय अंकित है और इस पर योजना के साथ-साथ भाई और बहन का नाम भी दर्ज है।
विज्ञापन
रामदैयपुर में छह शौचालय, जंगलरामनगर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र की मौजूदगी में दो प्रसाधन, रायपुरफुलवारी समेत अन्य गांवों में एक-एक शौचालय बहनों को उपहार स्वरुप भेंट किए गये। एडीएओ पंचायत ने बताया कि पंजीकृत शेष अन्य शौचालय निर्माणाधीन हैं।