फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   brother and sister died due to fever

संदिग्ध बुखार से भाई-बहन की मौत

Sat, 04 Sep 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
brother and sister died due to fever
6. भदैंया के गौरियान का पुरवा गांव में बुखार से दो मासूमों की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में संदिग्ध बुखार से 12 घंटे के भीतर भाई और बहन की मौत हो गई। साथ ही पांच दिनों में डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 60 से 70 लोग वायरल की चपेट में आकर भर्ती हो रहे हैं। स्थिति यह है कि डेंगू वार्ड में वायरल के मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के भदैंया ब्लॉक में संदिग्ध बुखार ने दस्तक दे दी है। क्षेत्र के पूरे बाघराय के गौरियान पुरवा में 12 घंटे के भीतर भाई-बहन की मौत हो गई। गांव निवासी शकील अहमद की पुत्री सिमरन और बेटे अरमान को तीन-चार दिनों से हल्का बुखार था।
विज्ञापन

शकील अहमद की पत्नी सबीना बृहस्पतिवार को तीन वर्षीय बेटी सिमरन और एक वर्षीय बेटे अरमान को लेकर अपने मायके मड़ियाहूं जिला जौनपुर गई थी। मायके पहुंचने के बाद शुक्रवार की देर शाम बेटी सिमरन की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की मौत के बाद शुक्रवार की रात में ही सबीना अपने बेटे को लेकर ससुराल गौरियान पुरवा गांव आ गई। बेटी की मौत से परिवार में मातम छाया था कि शनिवार की सुबह मासूम बेटे अरमान की भी मौत हो गई। बेटी व बेटे की मौत से दादी और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
चिकित्सकों की टीम के साथ जा रहा हूं गांव : सीएमओ
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध बुखार से दो बच्चों की मौतों की जानकारी मिली है। खुद मौके पर चिकित्सकों की टीम लेकर जा रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जिले में सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1257 मरीज, अधिकांश वायरल से पीड़ित
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों से ओपीडी खचाखच भरी रही। बच्चे और बुजुर्ग चिकित्सकों को दिखाने के लिए लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जिला अस्पताल में 1257 मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। अधिकांश मरीज वायरल के साथ ही उल्टी और दस्त से पीड़ित मिले।
जिला अस्पताल में चिल्ड्रेन वार्ड बीमार बच्चों से पटा मिला। वार्ड में भर्ती अराध्या तिवारी (9) पुत्री बृज भूषण तिवारी निवासी पीपरपुर अमेठी, अनुष्का (6) पुत्री राम सुंदर निवासी शंकर गढ़ धनपतगंज, इकरा (1) पुत्री फुरकान निवासी मूंगर गोसाईंगंज व गुड़िया को बुखार के साथ ही सिर में दर्द की शिकायत है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए डेंगू वार्ड में वायरल फीवर के मरीज भी भर्ती मिले। अस्पताल में बेडों की संख्या कम पड़ने की वजह से ऐसा किया जा रहा है।

डेंगू से पीड़ितों की संख्या पहुंची पांच
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों संख्या पांच पहुंच गई है। इनमें अमेठी जिले के अंकुश, सुल्तानपुर के निखिल, कनकलता, कुड़वार के कुलदीप, भाईं के मोहम्मद अरमान शामिल हैं। लगातार जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक चिकनगुनिया और मलेरिया से पीड़ित लोग नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed