फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bridge construction started on Gomti river in Golaghat

Sultanpur News: गोलाघाट में गोमती नदी पर शुरू हुआ पुल निर्माण

Thu, 01 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bridge construction started on Gomti river in Golaghat
 गोलाघाट में गोमती नदी पर पुल निर्माण के लिए की जा ही मिट्टी पटाई का कार्य। संवाद
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट में गोमती नदी पर स्वीकृत दो लेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। सेेतु निगम ने नदी के एक छोर पर मिट्टी पटाई का काम शुरू करा दिया है। नदी में जल्द ही पिलर निर्माण का कार्य शुरू होगा। पुल निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

गोलाघाट के इकलौते पुल पर जाम की समस्या को देखते हुए सेतु निगम के पत्र पर डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से समस्या को देखते हुए 37 करोड़ रुपये से निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया को पूरी करते हुए बुधवार से मिट्टी पटाई का काम नदी के उत्तरी छोर पर शुरू करा दिया है। इंजीनियरों के मुताबिक मिट्टी की पटाई करके नदी में पिलर बनाने का रास्ता बनाया जा रहा है। फर्म ने पिलर के लिए लोहे की सरिया समेत अन्य सामग्री गिरा दिया है। गोलाघाट पर पुल बनने से रोज होने वाली जाम की समस्या पर अंकुश लग जाएगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। इसके बाद पिलर का निर्माण होगा। देखरेख के लिए दो इंजीनियरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed