{"_id":"dd9a57ff9d567c03a13a75256db288c0","slug":"break-the-wall-jeep-entered-in-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़ घर में घुसी जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़ घर में घुसी जीप
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेटुआ के थौरा में बूथ का निरीक्षण करने जा रहे एसओ अमेठी की जीप का ब्रेक फेल होने से वह दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई। जीप की चपेट में आने से एक लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अमेठी इंद्रराज यादव शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ब्लॉक भेटुआ के थौरा बूथ पर जा रहे थे। जीप थौरा बूथ के पास पहुंची थी कि उसका ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित जीप ग्रामीण ननकू की दीवार तोड़कर उसके घर में घुस गई।
विज्ञापन
जीप की चपेट में आकर बूथ पर जा रहे लेखपाल अक्षैवरनाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लेखपाल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में पुलिस जीप पर सवार कोतवाली प्रभारी समेत सभी पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन