फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Brahmin community burnt the effigy of former Chief Minister

Sultanpur News: ब्राह्मण समाज ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला

Mon, 19 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community burnt the effigy of former Chief Minister
सुल्तानपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दिए गए बयान पर ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हो गए। रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के कृष्णनारायन उर्फ किन्नू और रमेश शर्मा समेत अन्य ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्हें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि बयान से ब्राह्मणों का अपमान हुआ है। कलेक्ट्रेट के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर प्रवीण मिश्र, अनिल मिश्र, अखिलेश, रमेश उपाध्याय, राजेश मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed