{"_id":"68aa1ce532007c33580e2ca2","slug":"boys-and-girls-showed-asthma-in-taekwondo-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-139395-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ताइक्वांडो में बालक और बालिकाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ताइक्वांडो में बालक और बालिकाओं ने दिखाया दम
Sun, 24 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडों के बिजेेता खिलाड़ियों के साथ अन्य।
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के संयोजन में ताइक्वांडो की मंडलीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। उद्घाटन मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मिश्र ने किया। प्रतियोगिता बालक वर्ग में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर व बालिकाओं की प्रतियोगिता भी तीनों वर्गों में हुई।
प्रतियोगिता में सुल्तानपुर, अयोध्या व अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के विनोद कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में भी मधुसूदन विद्यालय के पीयूष चंद्र शुक्ला और राजकीय इंटर कॉलेज के अक्स यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सब जूनियर में सरस्वती शिशु मंदिर के दिव्यांश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में सुल्तानपुर से रागिनी ने अयोध्या के तेजस्वी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंबेडकरनगर की तरफ से कृतिका चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अयोध्या की तरफ से दिव्यांशी भट्ट, आयुषी कौशल, नीतिका पटेल, पायल शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में अयोध्या की तरफ से आराध्या गुप्ता, वसुधा यादव, प्रशस्ति यादव, नव्या व नैना सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
सीनियर बालिका वर्ग में अयोध्या की तरफ से शुभी वर्मा, अंशिका सिंह, नंदिता तिवारी, वैष्णवी सैनी, हंसिका शर्मा ने अपने-अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंबेडकरनगर की तरफ से साक्षी और कशिश ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
समापन पर क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह एवं मंडलीय व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आयोजक व व्यवस्थापक सुरेश कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर प्रदीप कुमार मौर्य, मो. सईद, प्रिया मिश्रा, विनय कुमार श्रीवास्तव, रुचि चौधरी, मंगेश, श्रद्धा सिंह, सारिका सिंह, मुनेंद्र मिश्रा, परमात्मा शंकर अवस्थी, संत शरण सिंह आदि मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह और सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।