{"_id":"6112ac5e8ebc3efcd0626225","slug":"boy-get-injured-due-to-electric-shock-sultanpur-news-lko5907601123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा युवक, करंट लगने से कटा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा युवक, करंट लगने से कटा हाथ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही मासूम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ऐसा एक हादसा मंगलवार को हुआ। लाइनमैन के बुलाने पर पहुंचा एक किशोर विद्युत पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था तभी सप्लाई चालू हो गई।
इससे किशोर को करंट लग गया और उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया। किशोर को किसी तरह से पोल से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
कुड़वार क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी कालीचरन कोरी का बेटा अनुराग (15) बिजली का मिस्त्री है। अक्सर उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन उसे बुलाकर अपने साथ फॉल्ट ठीक करने के लिए ले जाते हैं। मंगलवार को क्षेत्र के विनायकपुर गांव में बिजली की सप्लाई बाधित थी।
विज्ञापन
लाइनमैन उपकेंद्र से शटडाउन लेने के बाद अनुराग को साथ लेकर विनायकपुर पहुंचा था। अनुराग विद्युत पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। अचानक सप्लाई चालू हो गई। करंट लगने से अनुराग का एक हाथ काट कर अलग हो गया।
विद्युत पोल के पास मौजूद लोग पूरी घटना देख रहे थे। इस बीच किसी तरह से उसे पोल से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
अनुराग के परिवार में कोहराम मचा है। परिवार वाले उसकी जिंदगी के लिए दुआ कर रहे हैं। इस संबंध में एक्सईएन अर्जुन राम बौद्ध ने बताया कि वह विभागीय युवक नहीं है। पोल पर क्यों चढ़ गया। इसकी जानकारी नहीं है।