{"_id":"5fbe7d518ebc3e9bd4061fae","slug":"booth-for-election-sultanpur-news-lko5517343152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए बनाए गए 11 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए बनाए गए 11 बूथ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिलाधिकारी ने मतदान के लिए जिले में 11 केंद्र बनाते हुए उसे अधिग्रहित कर लिया है। इसके साथ ही सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नामित करते हुए प्रशिक्षण शुरू करा दिया है। एक दिसंबर को 11 केंद्रों पर खंड शिक्षक एमएलसी के लिए वोट डाले जाएंगे।
गोरखपुर-फैजाबाद विधान परिषद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए जिलाधिकारी ने जिले में बल्दीराय, कूरेेेभार,जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, कादीपुर, लंभुआ व पीपी कमैचा ब्लॉक कार्यालय को शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिग्रहीत किया है। इसके साथ ही शहर के राजकीय इंटर में दो बूथ बनाते हुए व हनुमत इंटर कॉलेज विजेथुआ को अधिग्रहीत कर लिया है।
इसके साथ ही सभी एसडीएम को जोनल व अन्य अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाते हुए उनका पहला प्रशिक्षण भी संपन्न करा दिया है। जोनल का दूसरा प्रशिक्षण 28 नवंबर को रखा गया है। डीएम ने मतदान में गड़बड़ी रोकने के लिए फोटो पहचान पत्र वाले मतदाता को ही बूथ के अंदर प्रवेश की इजाजत दी है।
विज्ञापन
फोटो पहचान पत्र के अभाव में मतदाता को विकल्प के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि मतदान केंद्र पर दिखाने की छूट दी है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच आदि का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि निष्पक्ष मतदान हरहाल में संपन्न कराया जाएगा।
शिक्षक एमएलसी चुनाव को देखते हुए जिले में तीन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी ने चुनाव को देखते हुए 29,30 नवंबर व एक दिसंबर को सभी दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ने आदेश के अनुपालन का निर्देश संबंधित को दिया है। कहा कि शराब की दुकानें खुली मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।