फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of missing teenager found in river

Sultanpur News: नदी में मिला लापता किशोर का शव

Fri, 08 Mar 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 08 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Body of missing teenager found in river
कुड़वार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव से चार दिन पहले लापता किशोर का शव बृहस्पतिवार को कटावां घाट के पास गोमती नदी में पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के बभनगवां निवासी शिवनंदन विश्वकर्मा का पुत्र पीयूष विश्वकर्मा (17) गत सोमवार शाम घर से साइकिल से निकला था। देर रात तक खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया था। मंगलवार को किशोर की साइकिल कुड़वार घाट पर गोमती नदी के पुल पर खड़ी मिली थी। परिजनों को अज्ञात व्यक्ति ने बताया था कि एक किशोर ने साइकिल पुल पर खड़ी कर नदी में छलांग लगाई थी। बुधवार को किशोर के मामा मिठनेपुर गांव निवासी भगवानदास ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी कि उनका भांजा पीयूष गोमती नदी में सोमवार की रात कूद गया है। कुुड़वार थाने की पुलिस ने नदी में खोजबीन करने के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया। बृहस्पतिवार को सुुबह से एसडीआरएफ की टीम ने गोमती नदी में किशोर की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गोमती नदी के कटावां घाट के आगे एक शव के पानी में बहने की जानकारी ग्रामीणों ने कुड़वार थाने की पुलिस को दी। शव की पहचान लापता चल रहे किशोर के पिता शिवनंदन ने अपने बेटे के रूप में की। साइबर सेल निरीक्षक यदुवीर सिंह व उप निरीक्षक रामविलास यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-बहनों में सबसे बड़ा था पीयूष
घटना से किशोर की माता शीतलावत, बहन कशिश व छोटे भाई आशीष (11) का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में नागपुर में रहते हैं। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed