{"_id":"6a303dbcbd5ac94fd202bbe3","slug":"body-of-drowned-youth-found-in-gomti-the-next-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-158437-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दूसरे दिन गोमती में मिला डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दूसरे दिन गोमती में मिला डूबे युवक का शव
Mon, 15 Jun 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार के मड़हा गांव में रोते-बिलखते परिजन। -स्रोत : ग्रामीण
कुड़वार। मझौवा नई बस्ती के पास रविवार दोपहर गोमती नदी में डूबे हलियापुर के उसकामऊ बाबू का पुरवा निवासी राहुल (22) का शव सोमवार को पानी में उतराता मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
परिजनों ने बताया कि राहुल अपनी बहन के घर मड़हा गांव में आया था। रविवार दोपहर वह अपने रिश्तेदार अर्जुन के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूब गया । उसकी तलाश स्थानीय नाविकों व मछुआरों से कराई गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
सोमवार सुबह राहुल का शव मझौवा गांव से कुछ दूरी पर गोमती नदी के पानी में उतराया दिखा। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की बहन नितऊ, सुनीता, भाई राजू, सुशील व मां रेखा भी घटनास्थल पर पहुंची। राहुल की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।