फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   board exam

40 फीसदी स्थायी दिव्यांगता वाले बच्चों को मिलेगी स्वकेंद्र की सुविधा

Thu, 25 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
board exam
सुल्तानपुर। शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में 40 फीसदी स्थायी दिव्यांगता वाले बच्चों को स्वकेंद्र की सुविधा देने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दिव्यांग परीक्षार्थियों के सीएमओ से निर्गत प्रमाणपत्र की सत्यता का परीक्षण करते हुए उन्हें स्वकेंद्र की व्यवस्था दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2022 में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। सभी दिव्यांग परीक्षार्थियों का मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से निर्गत प्रमाणपत्र जांचा जाएगा। जांच के बाद संतुष्ट होने पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा मिल सकेगी। यदि दिव्यांग परीक्षार्थी का विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बना होगा तो निकटस्थ परीक्षा केंद्र पर अधिकतम पांच किलोमीटर की परिधि के अंदर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इस आशय का प्रमाणपत्र दिया जाएगा कि दिव्यांग परीक्षार्थी को निकटतम परीक्षा केंद्र में ही समायोजित किया गया है। डीआईओएस वीपी सिंह के मुताबिक दिव्यांग परीक्षार्थियों को शासनादेश के मुताबिक स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। संबंधित छात्र का विद्यालय केंद्र नहीं बने होने पर उसे निकटस्थ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

30 दिनों तक रखना होगा डीवीआर में रिकॉर्डिंग
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में हर कक्ष में दो तरफ से सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसमें एक तरफ का कैमरा वॉयस रिकॉर्डर युक्त भी होगा। ताकि कक्ष में चल रही गतिविधि को सुना भी जा सके। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर में 30 दिनों तक रिकॉर्ड करने की क्षमता होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर के साथ राउटर डिवाइस और हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी लगा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाएं दुरुस्त करने में लगे माध्यमिक विद्यालय
कोरोना की वजह से वर्ष 2021 में यूपी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाई थीं। लंबे समय तक विद्यालय बंद होने की वजह से तमाम अवस्थापना संबंधी सुविधाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। अब परीक्षा केंद्र निर्धारण की समयसीमा जारी होने के बाद माध्यमिक विद्यालय फर्नीचर, प्रसाधन, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी दुरुस्त कराने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed