{"_id":"e5fc7849ca1b87ae42ca594bfbb12e1b","slug":"blood-donation-on-mulayam-s-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के जन्मदिन पर रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के जन्मदिन पर रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। दो विधायकों ने रक्तदान कर जहां उनके दीघायु होने की कामना की, वहीं सपा कार्यालय पर केक काटकर मरीजों में फल वितरित किया गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर विधायक अनूप संडा व सदर विधायक अरुण वर्मा ने जिला अस्पताल में रविवार को रक्तदान किया। विधायक अनूप संडा ने सपा सुप्रीमो के जन्म दिवस पर 40 वीं बार रक्तदान किया। दूसरी तरफ सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने केक काटा। इस मौके पर पूर्व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सपा जिला महासचिव मोहम्मद अहमद, अशोक वर्मा समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। केक काटने के बाद सपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किया।
विज्ञापन
सपा जिला उपाध्यक्ष अयूब उल्ला खां ने ग्राम सभा परऊपुर में मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सपाइयों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटें। सपा के सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. हुसैन अहमद ने लौहर दक्षिण गांव में केक काटकर नेता जी का जन्म दिन मनाया। मोतिगरपुर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के 76 वें जन्म दिन पर सपा नेता सुशील यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल बांट कर खुशी मनाई।
विज्ञापन