फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BLA will get the list of shifted, deceased and double-placed voters

Sultanpur News: बीएलए को मिलेगी शिफ्टेड, मृतकों व दो जगह नाम वाले मतदाताओं की सूची

Fri, 05 Dec 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
BLA will get the list of shifted, deceased and double-placed voters
कुड़वार के हरखपुर में मतदाता का प्रपत्र भराते बीएलओ। 
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ राजनीतिक दलों की ओर से लगाए गए बीएलए के साथ बैठक करेंगे। बीएलओ की ओर से उन्हें शिफ्टेड, मृतकों व दो जगह से नाम वाले मतदाताओं की सूची दी जाएगी। सूची को ब्लॉक लेबल एजेंट अपने ढंग से परीक्षण कर सकेंगे। इसकी सूची अलग से बीएलओ की ओर से तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की ओर से लगाए बीएलए के परीक्षण में मृतकों, शिफ्टेड व एक ही व्यक्ति का नाम दो जगह मिलने की पुष्टि होने के बाद उनका नाम काटा जाएगा। निर्वाचन विभाग की कोशिश है कि अनंतिम मतदाता सूची सही प्रकाशित होने पर कम दावे-आपत्तियां आएं। दावे-आपत्तियां कम आने पर उनका निस्तारण निर्धारित समय पर आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के निर्देश से बीएलओ को अवगत करा दिया है। मतदाताओं का प्रपत्र भराने व एप पर फीडिंग का कार्य समाप्त होते ही बीएलओ और बीएलए की बैठकें शुरू हो जाएंगी। भाजपा, बसपा व सपा की ओर से सभी 1991 व कांग्रेस की ओर से 1436 बूथों पर बीएलए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किया जाएगा नोटिस
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि जरूरत समझने पर ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। मतदाताओं का प्रपत्र भराने व एप पर फीडिंग का कार्य अंतिम चरण में हैं। समय से पहले फीडिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। अभी बचे हुए मतदाताओं की फीडिंग बीएलओ एप पर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed