फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP workers adhere to demand to file case against Daroga

Sultanpur News: दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़े भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 08 Jun 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 08 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP workers adhere to demand to file case against Daroga
सुल्तानपुर। विहिप नेता प्रमोद मिश्रा के साथ एक जून को थाने में हुई अभद्रता के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जूड़ा पट्टी गांव में जनाक्रोश बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी उप निरीक्षक विजय गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बलराम मिश्रा ने कहा कि धनपतगंज थाने में उपनिरीक्षक ने प्रमोद मिश्रा की पिटाई कर दी थी। आरोपी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। कार्यकर्ता आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष से मिलेंगे। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, उमाकांत शुक्ला, प्रदीप कुमार पांडेय, बृजभूषण मिश्रा, सुभाष वर्मा, प्रदीप शर्मा, जग प्रसाद वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed