फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bjp mp maneka gandhi says in sultanpur donkey milk soap keeps woman body beautiful

सांसद मेनका गांधी बोलीं: महिलाओं के सौंदर्य को बढ़ाता गधी के दूध से बना साबुन... 500 रुपये में बिकता है एक पीस

Mon, 03 Apr 2023 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Apr 2023 12:05 PM IST
सार

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने महिलाओं को पैसा कमाने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि बकरी और गधी के दूध से साबुन बनाकर महिलाएं लखपति बन सकती हैं। दिल्ली में गधी के दूध से बना साबुन ₹500 प्रति पीस के हिसाब से बिक रहा है।

विज्ञापन
bjp mp maneka gandhi says in sultanpur donkey milk soap keeps woman body beautiful
मेनका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आई पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने शनिवार को हर्ष महिला महाविद्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ने के टिप्स दिए। देहली बाजार में कहा कि गाय, बकरी पालन से कोई अमीर नहीं बन सका है। पशुपालकों की पूरी जिंदगी उसी में खप जाती है। 
विज्ञापन


पशुओं के मरने पर पालकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए लखनऊ के चिकन कपड़े के कारोबार, गोबर के कंडे से लकड़ी बनाने और गधी के दूध से साबुन बनाने का टिप्स दिया। बताया कि लद्दाख में गधे कम हो रहे थे। 
विज्ञापन


इसे देखकर एक स्वयं सहायता समूह ने गधी के दूध से साबुन बनाना शुरू किया। इसके बाद उसकी आमदनी बढ़ गई। बताया कि दिल्ली में गधी के दूध से बना साबुन ₹500 प्रति पीस के हिसाब से बिक रहा है। महिलाएं गधी और बकरी के दूध से साबुन बनाए तो वह जल्द अमीर बन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य से लुप्त हो रहे गधे पर भी अंकुश लग सकेगा। साबुन के महत्व के बारे में भी उन्होंने लोगों को जानकारी दी। बताया कि एक विदेशी रानी गधी के दूध से बने साबुन से नहाती थीं। 

यह माना जाता है कि गधी के दूध से बना साबुन महिलाओं के सौंदर्य को बढ़ाता है। उन्होंने गधी और बकरी के दूध से साबुन बनाने पर महिलाओं को बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed