फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP celebrates Nitin Nabin as national president

Sultanpur News: नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrates Nitin Nabin as national president
भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। भाजपा नेता नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई। शहर के सहकारी बैंक परिसर में मंगलवार को भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि नितिन नबीन सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। उनके युवा व ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा हर चुनौतियों काे पार करेगी। इस मौके पर डॉ. एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगजीत सिंह छंगू व नरसिंह नारायन निर्विरोध सभापति निर्वाचित
सुल्तानपुर। सहकारी बैंक परिसर में उप्र ग्राम्य विकास बैंक सुल्तानपुर के डायरेक्टर/सभापति पद पर मंगलवार को हुए चुनाव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

कादीपुर बैंक के डायरेक्टर/सभापति पद पर नरसिंह नारायन सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों के निर्विरोध निर्वाचित होेने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व अन्य भाजपाइयों ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए बधाई दी। सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में दोनों जगह निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस मौके पर रामचंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय,डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, डॉ. आरए वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा व राजेश गौतम, गन्ना समिति चेयरमैन गांधी सिंह, रमेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed