फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP celebrated victory in Delhi and Milkipur elections

Sultanpur News: दिल्ली व मिल्कीपुर चुनाव में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated victory in Delhi and Milkipur elections
एक दूसरे को मिठाई ​खिलाते भाजपाई।
सुल्तानपुर। दिल्ली विधानसभा के आम निर्वाचन व मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। शनिवार को शहर के तिकोनिया पार्क में आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में 27 साल बाद वापसी होने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई। जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने दिल्ली में मिली प्रचंड जीत पर कहा कि मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया। मिल्कीपुर उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत को वर्ष 2027 की जीत का अग्रिम जनादेश बताया।
विज्ञापन

शहर विधायक विनोद सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हो गया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. एमपी सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, ओमप्रकाश पांडेय, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह छंगू, कृपाशंकर मिश्रा, गांधी सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, रूपेश सिंह, बबिता तिवारी, रीना जायसवाल, आशीष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों लंभुआ, दोस्तपुर, कादीपुर, मोतिगरपुर समेत अन्य जगहों पर भी भाजपाइयों ने जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed